मंत्री हफीजूल हसन और पहलगाम आतंकवादी की सोच में अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

राजनीति
Share Now

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने फिर एक बार राज्य सरकार के विवादित बोल वाले मंत्री हफीजूल हसन पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा कि मंत्री ने विगत दिनों ये कहा था कि वे संविधान से ऊपर शरिया कानून को मानते हैं।सरिया उनके दिल में बसता है।

मंत्री यहीं नहीं रुके बल्कि चार कदम आगे बढ़कर यह भी कहा था कि मुसलमान सब्र में है कब्र में नहीं।सड़क पर उतरेगा तो मार काट होगा।

उन्होंने कहा कि यही भाषा तो पिछले दिनों पहलगाम में आतंकवादियों ने कही।

परिवार के साथ खुशियां मनाते पर्यटकों से हिन्दू मुसलमान को अलग अलग खड़ा किया,उनके धर्म पूछे,उनके कपड़े उतरवाए, कलमा पढ़ने को कहा और फिर जो हिंदू थे उन्हें उनके परिवार के सामने गोलियों से भून डाला।

कहा कि आतंकवादियों ने तो कोई संविधान की शपथ नहीं ली थी लेकिन यहां तो संविधान की शपथ लेकर मंत्री शरिया की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी के बाद भी मुख्यमंत्री की चुप्पी समझ से परे है। स्पष्ट है कि कांग्रेस झामुमो सहित पूरा इंडी गठबंधन सत्ता केलिए तुष्टीकरण राजनीति में डूबा है।

श्री मरांडी ने हफीजूल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *