मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की सरकार ने युवतियों और महिलाओं के अकाउंट में डायरेक्ट पैसा जा रहा है इसकी कई किस्त रीलिज़ की जा चुकी है. हालांकि कई महिलाओं और युवतियों के आवेदन के बाद भी उन्हें योजनाओं को लाभ नहीं मिल रहा है.जबकि उनके साथ आवेदन करने वाले कई महिलाओं युवतियों को पहली किस्त की राशि के साथ दूसरी किस्त की राशि मिल चुकी है. ऐसे में जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है वो काफी परेशान नजर आ रही है. उनका कहना है कि अगर आवेदन में कोई त्रुटि है तो उन्हें बताया जाए. उसमें सुधार करेंगे.
डाड़ी प्रखंड से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए अब तक 10 हजार 1 सौ 91 आवेदन एप्रुव कर भेज दिया गयाहै जबकि 991 आवेदन विभिन्न पंचायतों में पेंडिंग है.जिन्हें आवेदन एप्रुवहो चुका है उनमें भी अधिकतर महिलाओं को पैसा नहीं मिला है जिससे वह परेशान है. डाड़ी सीओ सह बीडीओ कमलकांत वर्मा ने मामले को लेकर कहा कि कुछ बैंक के आईएफएससी कोड के प्रोबलम के कारण कुछ महिलाओं के आवेदन में त्रुटि है जिसकी वजह से उनके खाते में पैसा नहीं गया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
