सरयू-खीरू के सहारे झारखंड में जदयू को मिलेगा खोया जनाधार !, 11 सीटों पर की दावेदारी

सरयू-खीरू के सहारे झारखंड में जदयू को मिलेगा खोया जनाधार !, 11 सीटों पर की दावेदारी

राजनीति
Share Now

साल के आखिर में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन पार्टियां चुनावी रंग में रंग चुकी है. यहां की सत्ता में आने के लिए सभी स्तरों से तैयारी शुरू कर दी गई है. कुर्सी के लिए इंडी और एनडीए गठबंधन कोई भी वैसी गलती नहीं करना चाहती जिससे सत्ता उनके हाथ से निकल जाए. बीजेपी पिछली गलती को दोहराना नहीं चाहती. तो सत्ता पक्ष भी एनडीए की गलतियों से सीख लेते हुए गठबंधन में लड़ने का ऐलान कर चुकी है हालांकि सीट को लेकर कांग्रेस और झामुमो में खटपट की बात सामने आ रही है तो दूसरी ओर बीजेपी जदयू और आजसू के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. हालांकि सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. जदयू के पास कोई विधायक नहीं होने के बाद भी वह झारखंड में 11 सीटों पर लड़ने का मन बना चुकी है.

सीटों को लेकर शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे नीतीश

बुधवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो कर रहे थे. उन्होंने सीएम नीतीश से 11 सीटों की मांग की. खीरू महतो ने झरिया, टुंडी, मांडू, छतरपुर के साथ मांडर विधानसभा पूर्वक आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की रिपोर्ट सौंपी. जिसपर नीतीश ने कहा कि वह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ बात करेंगे.

जदयू की पहली प्राथमिकता में तमाड़, पूर्वी जमशेदपुर और मांडू सीट है. इन तीनों सीट पर जदयू की उम्मीदवारी भी तय है पूर्वी सिंहभूमि से निर्दलीय विधायक सरयू राय को टिकट देगी तो तमाड़ से पूर्व मंत्री राजा पीटर, वह हाल ही में जदयू में शामिल हुए. मांडू से खीरू महतो को टिकट देगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *