पत्नी को लेने गए दामाद को ससुरालवालों ने की पिटाई, आहत होकर युवक ने की सुसाइड

पत्नी को लेने गए दामाद को ससुरालवालों ने की पिटाई, आहत होकर युवक ने की सुसाइड

राजनीति
Share Now

झारखंड में ससुराल वालों की पिटाई से आहत युवक नेआत्महत्या कर ली. घटना नगर थाना के राखाबनी मुहल्ले की है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

मामले को लेकर मृतक के भाई अजय कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि प्रताप कुमार राय का उसकी पत्नी से रिश्ते ठीक नहीं था. पत्नी अक्सर लड़ाई करके मायके चली जाती थी. सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया था जहां ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. ह- हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होगए और उन्होंने उसके भाई को बचा लिया. इस घटना से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना की जांच कर रही पुलिस को दिए आवेदन में मुहल्ले के कई लोगों ने हस्ताक्षर किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *