बाधा बन रहे इंडी गठबंधन

झारखंड के विकास में बाधा बन रही इंडी गठबंधन, हजारीबाग में गरजे पीएम मोदी

राजनीति
Share Now

पीएम मोदी का आज झारखंड दौरा है. जहां उन्होंने हजारीबाग से करीब 83 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम हजारीबाग में परिवर्तन महारैली को संबोधित किया. इस दौरान वह हेमंत की सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कहा केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, तो दूसरी ओर झारखंड सरकार, झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी हुई है। आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है, झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, झामुमो और राजद का गठबंधन है। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है, यहां लगातार हिंदू आबादी कम हो रही है।

पीएम ने आगे कहा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और इन्हें दिल्ली से सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी शह दे रही थी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *