'चुनाव जीतने के लिए बाबूलाल की गंदी राजनीति', सोशल मीडिया पर फैसलाई भ्रामक खबरें

‘चुनाव जीतने के लिए बाबूलाल की गंदी राजनीति’, सोशल मीडिया पर फैलाई भ्रामक खबरें

जन सभा विशेष झारखंड राजनीति
Share Now

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से धनवार से बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोप लगाया है. जेएमएम का कहना है कि हार के डर से बाबूलाल मरांडी ऐसी घटियां हरकत कर रहे हैं.

जेएमएम ने प्रेस विज्ञप्ति पोस्ट करते हुए लिखा है कि धनवार जीतने के लिए बाबूलाल मरांडी को देखिए किस हद तक नीचे गिर गए है. कुतुबमिनारी झूठे तो है ही बाबूलाल जी-जिसकी बातों का कोई वजन नहीं है यह तो साफ है. धनवार में पांच साल तक बाबूलाल जी को किसी ने देखा नहीं. कोविड के समय ये सिर्फ और सिर्फ घर में बैठकर पत्र लिखते रहे- क्षेत्र में इन्हें किसी ने देखा नहीं. और अब अपनी निश्चित हार देख ये ऐसी घटिया हरकतों पर उतर आए है.

झामुमो का सोशल मीडिया पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है. जिसमें धनवार प्रत्याशी निजाम उदीन अंसारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने की बात कही जा रही है इतना ही नहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन अविलंब वापस लेने की बात भी कही जा रही है. प्रेस विज्ञप्ति में आगे लिखा है पत्रकार से मारपीट संबंधित वीडियो एवं भाजपा के प्रत्याशी श्री बाबूलाल मरांडी को अप्रत्यश्र समर्थन करने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के आलोक में पार्टी ने श्री निजाम उदीन के संबंध में उक्त फैसला लिया गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *