विभागीय प्रधान सचिव ने रांची नगर निगम का किया समीक्षा
रांची: नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजधानी की सड़कों की हालत सुधारें और जल्द से जल्द मरम्मत करने की दिशा में काम शुरु कर दें। इसके साथ हीं सुनिश्चित करें कि सड़कों पर जल जमाव न हो। मंगलवार को राज्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में रांची निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रधान सचिव ने ये बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि मास्टर प्लान 2015 के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र और आईटी पार्क विकसित करनें का प्रयास करें।
बैठक में ये भी रहे मौजूद
बैठक में विभागीय प्रधान सचिव के साथ साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार, अपर सचिव मनोहर मरांडी, अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ,संयुक्त सचिव दीपक दूबे, संयुक्त सचिव ज्योत्षना सिंह और नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची नगर निगम के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
