कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं: सुबोधकांत सहाय

चुनाव रांची राजनीति
Share Now

ओरमांझी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक


विधायक राजेश कच्छप ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करने का दिया निर्देश

यशस्विनी सहाय भी बैठक में हुईं शामिल


रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। श्री सहाय शनिवार को ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत मुन्ना पतरा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना है और लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया।


मौके पर खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिस सूचित करने की दिशा में कार्य करना है उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशी को व्यापक जन समर्थन दिलाने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर रांची संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सभी कार्यकर्ताओं से तन मन से धन संपर्क अभियान में जुट जाने की अपील की।
बैठक में ओरमांझी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी खरवार, जिला सचिव प्रेमनाथ मुंडा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बलराम महतो, जिला महिला सचिव सुधा देवी, पंचायत समिति सदस्य रीना मुंडा, ओरमांझी प्रखंड कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शफीउल्लाह अंसारी, विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो, महिला अध्यक्ष अनीता देवी, मुखिया दशनी मिंज, कांग्रेस पार्टी के अशफाक अंसारी, तौहिद आलम, बलराम बेदिया, अनाम अंसारी, सुनील उरांव, देवेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र उरांव सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *