एचआरडीसी सभागार में यशस्विनी ने युवाओं को किया संबोधित
रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने शनिवार को गोस्सनर कंपाउंड स्थित एचआरडीसी सभागार में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ मेरा नहीं, हम सबों का भविष्य तय करेगा। आप युवा हैं आपको आपकी जिम्मेवारी बताने की जरूरत नहीं है । आप खुद अपनी जिम्मेवारी समझते हैं।
आज लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है। संविधान को बदलने का कुचक्र रचा जा रहा है। अपने अस्तित्व को बचाने के लिए चुनाव में जरूर भाग लें ।वोट देना बहुत जरूरी है। वोट नहीं देने से हमारी शक्ति ही कमजोर होगी। इस मौके पर उपस्थित खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप ने युवाओं से कहा कि पिछली बार हमारे आदिवासी समाज के लोगों ने कम मतदान किया था। इस बार 70 से 80% तक मतदान करने की कोशिश करें।
केंद्र की सरकार आदिवासियों को छलने का काम कर रही है। वह हर चीज में आदिवासियों के साथ भेदभाव कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास तिर्की ने की।
इस मौके पर बिशप एम एम पांडा, बिशप याकूब मासीह, बिशप सुरेश सांगा सहित यूथ लीडर जीईएल चर्च के प्रेम प्रकाश मिंज, सीएनआई चर्च की सुप्रिया तिर्की, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च के अनुज तिग्गा, पेंटीकोस्टल चर्च के सिलास बाखला, एचपी चर्च के बारला बाबू सहित सुजीत कुमार, विकास तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, सोनू लोहरा, नामजम हेमरोम मुख्य रूप से उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
