रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से रांची लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने मुलाकात की और जीत का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि यशस्विनी सहाय झारखंड की बेटी है। संसद में झारखंड की आवाज बनेगी। यह हमारे लिए गर्व की बात ही होगी। युवा पीढ़ी का राजनीति में आना देश और प्रदेश के लिए सुखद बात है। वर्तमान में केंद्र सरकार जिस प्रकार युवाओं को युवाओं को बरगला रही है। अगर युवा नेतृत्व सांसद पहुंचता है, तो युवा के साथ-साथ महिलाओं और हर वर्ग का आवाज बनने का काम करेगी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
