एक्सपो उत्सव में रविवार की छुट्टी में लोगों  का उमड़ा जनसैलाब

कारोबार रांची
Share Now


रांची: आईसीसी रांची की ओर से मोराबादी मैदान में आयोजित एक्सपो में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है।
रविवार को एक्सपो उत्सव में रांचीवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर स्टॉल पर लोगों की भीड़ से माहौल गुलजार हो गया। इस साल का एक्सपो रांची के लोगों का पसंदीदा आयोजन बन चुका है, और हर कोई इस मेले का जमकर लुत्फ उठा रहा है।

इस बार एक्सपो में खासतौर पर एक अलग फर्नीचर ज़ोन बनाया गया है, जहां रांची समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए स्टॉल धारक अपने अनूठे डिज़ाइनों के साथ मौजूद हैं। लोगों को इनका शानदार फर्नीचर काफी पसंद आ रहा है।

कंज्यूमर हैंगर में हर प्रकार के सामान उपलब्ध हैं। चाहे वो होम यूटिलिटीज हों, हेल्थ प्रोडक्ट्स, अप्लायंसेज, या इलेक्ट्रॉनिक्स। वहीं, महिलाओं के लिए तैयार किए गए पिंक हैंगर में कपड़े, फुटवियर, आर्टिफिशल ज्वेलरी, और ब्यूटी प्रोडक्ट्स सभी को आकर्षित कर रहे हैं।

विदेशी स्टॉल्स भी इस बार खास चर्चा का विषय बने हुए हैं। थाईलैंड के फुटवियर, ईरान के कालीन, अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, बांग्लादेश की साड़ियां और कुर्तियां, और तुर्की की मशहूर मिठाई बकलावा लोगों का दिल जीत रहे हैं।

सोमवार को शाम पांच बजे से “एक्सपो उत्सव गॉट टैलेंट” जैसे रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिससे उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *