झारखंडी आम का सऊदी अरब में धूम, हाथों हाथ बिक सारे आम

झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now


मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह एवं बाजार समिति जमशेदपुर के सचिव अभिषेक आनंद का प्रयास रंग लाया

रांची: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम एवं पाकुड़ जिला के किसानों द्वारा उत्पादित बिरसा हरित ग्राम योजना से तैयार आम्रपाली किस्म का आम का निर्यात सऊदी अरब के देशों में विगत दिनों बाजार समिति के प्रयास से एपेडा,ऑल सीजन फॉर्म फ्रेम फ्रेश संस्था के द्वारा भेजा गया है जिसे सऊदी अरब के जद्दा और रियाद में 14 से 17 जुलाई तक चलने वाली मैंगो मानिया फेस्टिवल, 2025 के प्रदर्शनी में झारखंड के आम का प्रमोशन किया गया। यह पहला मौका है जब झारखंड से आम का निर्यात किया गया है। इस  मैगो मानिया फेस्टिवल 2025 का उद्घाटन काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया जेद्दा श्री एच ई फाहद अहमद खान के द्वारा किया गया। इस महोत्सव का आयोजन लुलु हाइपर मार्केट में किया जा रहा है।

भेजे गए आम पूर्वी सिंहभूम जिला के किसान अशोक महतो प्रखंड पटमदा और पाकुड़ के रंजीत पंडित,मिस्तारुक,मोर सलीम एवं सफी शेख द्वारा उत्पादित किए गए हैं। जिसे विगत दिनों मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सचिव अनुज कुमार एवं पाकुड़ जिला के उपायुक्त मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

उक्त उत्पादित आम को बाजार समिति जमशेदपुर के पणन सचिव अभिषेक आनंद के प्रयास से एपेडा,ऑल सीजन फार्म फ्रेश कंपनी के प्रोपराइटर अब्दुल हामिद खान द्वारा निर्यात किया गया है। एपेडा द्वारा झारखंड में लाइसेंस प्राप्त संस्था ऑल सीजन फॉर्म फ्रेंश द्वारा ताजी और हरी सब्जियों का निर्यात करने वाली पहली कंपनी है।

बाजार समिति के प्रयास से पहली बार वर्ष 2021 में इसी संस्था के माध्यम से नगड़ी रांची के एफपीओ नेचुरल फमिलो प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़े किसानों द्वारा उत्पादित हरी सब्जियां का निर्यात दुबई किया गया था। आने वाले दिनों में भी बाजार समिति का प्रयास रहेगा की झारखंड राज्य के किसानों द्वारा उत्पादित हरी एवं ताजी सब्जियां अधिक से अधिक निर्यात किया जाय।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *