प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया सम्मान: संजय सेठ

चुनाव रांची राजनीति
Share Now

रांची: सांसद संजय सेठ ने बुधवार को इचागढ़ के विभिन्न क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। सांसद सेठ ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आजादी के 70 साल बाद महिलाओं को सम्मान दिया उड़ीसा के एक सुदूर गांव में रहने वाली आदिवासी महिलाओं को देश का राष्ट्रपति बनाया बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के अभियान के तहत बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए जनधन खाता उसके पढ़ाई की जिम्मेवारी उसकी शादी तक का सारा खर्च देश के यशस्वत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसी स्कीम के द्वारा बेटियों को सुरक्षित किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियों को आगे बढ़ाया देश की बेटियों के लिए अपने द्वारा खोले और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए 30% आरक्षण दिया कांग्रेस 70 साल से महिलाओं के आरक्षण को दबा के रखी थी देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी ने कई काम किया देश की बेटियों के के उच्च शिक्षा के लिए सैनिक स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया के माध्यम से प्रतिभा को आगे बढ़ने का काम किया।


झारखंड की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है कांग्रेस के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने कहा था मे दिल्ली से ₹1 भेजता हूं तो वह 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते हैं लेकिन आज नरेंद्र मोदी केंद्र से ₹1 भेजते हैं तो लाभुकों के खाते में पूरा ₹1 पहुंचता है यह है नरेंद्र मोदी की गारंटी नरेंद्र मोदी की सरकार ने कट मनी के प्रचलन को खत्म किया। झारखंड की गठबंधन की सरकार में लोगों को बिजली, पानी, ट्रांसफार्मर, तक नहीं मिल रहे हैं। रघुवर दास की जब सरकार थी तो लोगों को 22 घंटे बिजली मिलती थी आज शहर में 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है वहीं ग्रामीणों क्षेत्र में मात्र 7 से 8 घंटे बिजली मिल रही है। ट्रांसफार्मर जल जाने पर लोगों को दो-दो महीने इंतजार करना पड़ रहा है इस भीष्म गर्मी में सारे चापाकल खराब पड़े हैं कोई सुध लेने वाला नहीं है लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के गरीब परिवारों के लिए लिए कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं विश्वकर्म योजना हो या फिर छोटे दुकानदारों जो वेंडर के रूप में कार्यरत है उन्हें ₹10 हजार बिना ब्याज के रोजगार के लिए दिए जा रहे हैं । यही कांग्रेस के लोग हैं जिन्होंने राम को कल्पनी कहा था जिन्होंने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया सनातनी धर्म को गाली बकने वाले लोगों को आज सबक सिखाने का समय आ गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए हम सब को मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की आवश्यकता है।

मौके पर आजसु के प्रदेश सचिव हरे लाल महतो, दिनेश कुमार, मधु गोराई, सारथी महतो ,बलराम महतो, कुलवंत सिंह बंटी ,महेश कुंडू, दिवाकर सिंह, प्रशांत पोद्दार, मनोरंजन महतो, दिलीप महतो ,विशाल चौधरी, देवजीत कुमार देवाशीष राय ,अनीता पारीत विजय मंडल ,सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *