झारखंड में आतंकवाद की पाठशाला न लगने दे हेमंत सरकार – प्रतुल शाह देव

राजनीति
Share Now

पाकुड़ में प्रतिबंधित संगठन के आतंकवादी के द्वारा ट्रेनिंग कराने की सूचना अत्यंत ही चिंताजनक

Hemant government should not allow terrorism to be established in Jharkhand – Pratul Shah Dev

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने हेमंत सरकार से मांग की है कि वह झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद की पाठशाला ना लगने दे।प्रतुल ने उस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त किया जिसमें खुफिया तंत्र ने बताया कि पाकुड़ में बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश का एक दुर्दांत आतंकवादी अब्दुल मनुन बांग्लादेश बांग्लादेश सीमा को पार कर पाकुड़ पहुंच गया था।उसने वहां दर्जनों स्थानीय युवकों को ट्रेनिंग दी थी। प्रतुल ने कहा यह बहुत ही गंभीर मामला है जब आतंकवादी झारखंड में आतंकवाद की पाठशाला लगा रहे हो और उनके जाने के बाद राज्य के खुफिया तंत्र को इसकी खबर लगती है। प्रतुल ने कहा राज्य सरकार को अविलंब इस मुद्दे पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर जो लोग मदद कर रहे हैं उन पर भी कानून का शिकंजा कसे।

राज्य में स्लीपर सेल का पुराना इतिहास, कड़ी कार्रवाई करे हेमंत सरकार

प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड में स्लीपर सेल का पुराना इतिहास रहा है। इसलिए हेमंत सरकार को पूरे ताकत से इसे कुचलना चाहिए ।हाल ही में एक प्रतिष्ठित अस्पताल में स्लीपर सेल के रूप में कार्यरत एक डॉक्टर पकड़ा गया था। इसके अतिरिक्त लोहरदगा सहित अनेक जिलों में स्लीपर सेल का खुलासा हुआ है। बोध गया बम ब्लास्ट के तार भी रांची से जुड़े थे। हिंदपीढ़ी के एक लॉज से नौ बम बरामद हुए थे जो बोधगया बम ब्लास्ट में प्रयोग किए गए बमों के समान थे। धुर्वा से सटे सीठियो के जंगल में बमों को फोड़ने की ट्रेनिंग दी गई थी।प्रतुल ने कहा कि ये देश की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इसलिए हेमंत सरकार से अपेक्षा है कि वह पूरी ताकत लगाकर इन देश विरोधियों को कुचले।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *