झारखंड के बेरोजगार युवा जुमलेबाजी नहीं अपना हक और अधिकार चाहते हैं ; बाबूलाल मरांडी

राजनीति
Share Now

The unemployed youth of Jharkhand do not want rhetoric but their rights and entitlements; Babulal Marandi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत ने कुछ 100-200 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा,करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन किया गया, अब इसमें हेमंत के चाटुकारों द्वारा “सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले मुख्यमंत्री” का ढोल भी पीटा जाएगा।

झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के कुछ सवाल हैं, जो अब भी अनसुलझे हैं।

श्री मरांडी ने पूछा कि प्रतियोगी परीक्षा कैलेंडर कब जारी होगा जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी?, जेएसएससी, सीजीएल पेपर लीक की जांच कहां तक पहुंची।

सीएम हेमंत किस नियोजन नीति के तहत नियुक्तियां कर रहे हैं ?

मरांडी ने पूछा कि मुख्यमंत्री जी बताएं किस नियोजन नीति के तहत नियुक्तियां कर रहे हैं?झारखंड के युवाओं को कितना आरक्षण दिया गया?

उन्होंने कहा कि हेमंत जी, युवाओं का भविष्य पीआर स्टंट और दिखावों से नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही से संवरेगा। झारखंड के लाखों बेरोजगार युवा जुमलेबाजी नहीं, बल्कि अपना हक़ और अधिकार चाहते हैं

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *