इंडी एलायंस की प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान:::
संसदीय क्षेत्र की सूरत संवारने का वादा
रांची: रांची संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि अच्छे दिन लाने के जुमले से सत्ता में आई मोदी सरकार ने देश की गरीब जनता के ऊपर महंगाई का बोझ लाद दिया है। आज देश में महंगाई चरम पर है। जिससे जनता परेशान है।
कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को रातु प्रखंड के कई क्षेत्रों में पदयात्रा की। उन्होंने जनसंपर्क और बैठकें कर लोगों से समर्थन मांगा। सुश्री सहाय ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।
पदयात्रा जनसंपर्क और बैठक के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों की पार्टी है। यही कारण है कि कांग्रेस की हर योजना आम लोगों के हितों के मद्देनजर बनाई जाती है। आज देश में गरीबों के हित के लिए जितनी योजनाएं चल रही है। उसमें ज्यादातर कांग्रेस की बनाई हुई योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार से ऊब चुकी है और कांग्रेस की ओर देख रही है। आप लोगों से अपील है कि इस चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजय बनाएं और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें, ताकि देश में जनता के हित में काम करने वाली सरकार बने।
यशस्विनी सहाय ने हरमू रोड, किशोरगंज, मोरहाबादी, हेहल, भोंडा, पंडरा, रातू, हिसरी, महादेव टांगरा, बाजपुर, बाजारटाड़, तिगरा बगीचा, पाली, चितरकोटा, बड़काटोली, बिजुलिया और गुड्डू आदि क्षेत्रों में लोगों से मिलकर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क और पदयात्रा में मुख्य रूप से अजय नाथ शाहदेव, कुशल उरांव, झामुमो के बेलाल अंसारी, अतुल राज, राजेश पांडेय, असलम अंसारी, सोमा उरांव, रंजीत पाहन, सुखदेव, मोहमद अंसारी, इसराफिक अंसारी, बिटू उरांव, विकास, सरिता और शोदरा सहित अन्य शामिल थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
