एक्सपो उत्सव 2026 की तैयारियां शुरू, जेसीआई रांची ने किया भूमि पूजन

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां सोमवार से विधिवत शुरू हो गईं। आयोजन को लेकर 21 सितंबर को मोराबादी मैदान में भूमि पूजन किया गया। इस वर्ष एक्सपो उत्सव का 29वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। सात दिवसीय यह व्यापार मेला 1 से 7 अक्टूबर तक मोराबादी मैदान में लगेगा, जिसमें देश-विदेश के विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे।

भूमि पूजन में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने सहपत्नी विधिवत पूजा-अर्चना की। धरती माता एवं देवी-देवताओं की पूजा शहर के प्रसिद्ध पुजारी श्याम सुंदर जी ने कराई। आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

भूमि पूजन में एक्सपो संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी ऋषभ जालान और जेसी अनिमेश निखिल समेत संस्था के सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *