रांची: झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) सोमवार को समग्र रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों, चुनाव और संगठन के पुनर्गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 21 नवंबर 2026 को एसोसिएशन का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि चुनाव में भाग लेने वाले इच्छुक सदस्य 10 नवंबर 2026 से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए दिवाकर प्रसाद और माणिक बोस को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है।
बैठक में एसोसिएशन के लिए नया बायलॉज (संविधान/नियमावली) तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इसमें संगठन के अनुभवी सदस्यों को शामिल कर आवश्यक सुझाव लिए जाएंगे, ताकि एसोसिएशन की कार्यप्रणाली को और बेहतर एवं व्यवस्थित किया जा सके।
एजीएम में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सचिव मनोरंजन सिंह, उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, सहसचिव नसीम अख्तर और कोषाध्यक्ष विकास राजगढ़िया ने वर्षभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
बैठक में करण सिंह, मोहम्मद आसिफ, संजय सुमन, संजय कपरदार, राजकुमार, रूपेश नारायण, प्रदीप ठाकुर, दीपक, विमल देव, नीतीश, उदय सिंह, योगी, दिनेश शुक्ला सहित अन्य फोटो जर्नलिस्ट मौजूद थे।
