गुमला में गुस्से में एक पति ने अपनी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. जिसके बाद वह 30 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया. घटना पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत पाहन टोली सारु बेरी की है. मृतक की पहचान कार्ससिया केरकेट्टा के रूप में हुई है. आरोपी पति फूलचंद केरकेट्टा पुलिस हिरासत में है.
मामले को लेकर मृतक के बेटे का कहना है कि बुधवार रात मां-पापा बाजार गए थे जहां दोनों ने शराब पी और घर के लिए भी लेते आए. जहां दो और महिलाओं के साथ दोनों ने शराब पी. इस दौरान मां-पापा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पापा ने पास रखी कुल्हाड़ी से मां की हत्या कर दी. जिसके बाद पास में बैठी महिलाएं डर कर भाग गई. फिर पापा मेरे पास आए और कहा कि तुम्हारी मां की हत्या कर दी है अब थाने सरेंडर करने जा रहा हूं. इतना कहकर वो चले गए.
वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
