मोहराबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का शुभारंभ

झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now



जीवंत प्रदर्शनी और साबरमती आश्रम मेले के आकर्षण का केंद्र

रांची: मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, रांची के विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों को गांव तक ले जाने का एक सार्थक प्रयास है। खादी से जुड़कर बुनकरों और कारीगरों को एक बाजार मिला है। जहां उनकी प्रतिभा को उचित दाम मिल रहा है। उम्मीद करती हूं कि यह मेला हम सभी की उम्मीदों पर खरा उतरे। 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच से राज्य उन्नति की पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमें  खादी को बहुत आगे लेकर जाना है इसलिए खादी से जुड़े बुनकरों की समस्याओं पर ध्यान देना है। उन्हें प्रशिक्षित करना है ताकि पलायन रोका जा सके और झारखंड आगे बढ़े। विभाग से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। खादी से जुड़कर गांव में रहने वाले लोगों की आर्थिक उन्नति संभव है।

रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि खादी मेला के माध्यम से बुनकरों और कारीगरों को एक मंच मिल रहा है जहां वह अपने उत्पादों को प्रदर्शन कर सके। महिलाएं भी इससे जुड़कर स्वावलंबी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि खादी देश की पहचान बने और इस दिशा में वह लगातार कार्य कर रहे हैं।

उद्योग सचिव जितेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 20 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलने वाले इस मेले का मुख्य उद्देश्य खादी को बढ़ावा देना है।  इस बार  500 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। कला और संस्कृति विभाग की ओर से हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बार मेले में स्टॉल के नाम पेड़ों के नाम पर रखे गए हैं। वहीं खादी संस्थाओं के साथ साथ विभिन्न सरकारी, पीएमईजीपी, सरस एवं गैर सरकारी संस्थाओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं। मेले में चलंत शौचालय और चलंत एटीएम की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग के सीईओ हिमांशु मोहन, झारक्राफ्ट की एमडी कीर्ति, झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारु, खादी बोर्ड की सीईओ सुमन पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *