विदेश में फंसे झारखंडी मजदूरों का छलका दर्द, वतन वापसी की लगाई गुहार

विदेश में फंसे झारखंडी मजदूरों का छलका दर्द, वतन वापसी की लगाई गुहार

झारखंड
Share Now

झारखंड से पलायन कर मजदूर दूसरे राज्यों और विदेशों में कमाने के लिए जाते है लेकिन क्या हो जब वहां भी उन्हें भूख से मरना पड़ जाए. ऐसा ही हाल झारखंड के मजदूरों का है. यहां से पलायन कर मजदूर मलेशिया तो गए लेकिन पिछले चार महीने से उन्हें भर पेट भोजन भी नहीं मिल रहा है. ना ही कंपनी की ओर से पिछले चार महीने से उन्हें मजदूरी भूगतान की गई है. इस बार यहां के 70 मजदूर मलेशिया में फंसे हुए है उनलोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी दुर्दशा बताई है और भारत सरकार और राज्य सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. मजदूरों का कहना है कि उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है.उन्हें पिछले चार महीने से मजदूरी भी नहीं मिली है.

झारखंड में रोजगार दे सरकार

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने भी सरकार से मजदूरों के मदद की अपील की है उन्होंने कहा है कि झारखंड में रोजगार नहीं होने की वजह से पलायन का मुद्दा गहराता जा रहा है. रोजी-रोटी के लिए मजदूर विदेशों मे जाते हैं और उन्हें वहां प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है. उन्हें न भर पेट खाना मिल पाता है और ना ही मजदूरी. ऐसे में सरकार को पलायन रोकने के लिए काम करना होगा ताकि मजदूर को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *