हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस रहे एमएस रामचंद्र राव अब झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए है. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन स्थित बिरसा मंडप में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो भी सम्मिलित हुए. शपथ ग्रहण के के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं हेमन्त सोरेन ने मुख्य न्यायाधीश को हार्दिक बधाई दी.
इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते ने न्यायमूर्ति एम०एस० रामचंद्र राव का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया. उक्त अवसर पर राज्य सभा सांसद महुआ माजी, झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण मौजूद थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
