झारखंड के रांची में चर्च रोड स्थित होटल अर्पणा के मालिक की घर की लड़ाई थाने तक पहुंच गई है. दोनों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. होटल मालकिन अर्पणा गुप्ता का कहना है कि उसका पति होटल में काम कर रही लड़कियों से अश्लील बात करता है और उनपर संबंध बनाने का दबाव बनाता है. उन लड़कियों को वे लगातार फोन कर परेशान भी करते हैं. जब वह इसका विरोध की उसके साथ मारपीट की गई. जिसके बाद अर्पणा गुप्ता ने पति कृष्णा कुमार गुप्ता के खिलाफ लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी होटल पर कब्जा करना चाहती है इसलिए गलत आरोप लगा रही है.
महिला का कहना है कि उसका पति ग्राहकों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। विरोध करने पर आरोपी पति ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि उसे सीआईपी में भर्ती कराने की भी धमकी दी है। दूसरी ओर महिला के पति कृष्णा कुमार गुप्ता ने भी अपनी पत्नी और होटल महिला कर्मी पर मारपीट और होटल पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
