रांची: पारस हॉस्पिटल एचईसी ने अत्याधुनिक पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी- कंप्यूटेड टोमोग्राफी (पेट-सीटी) स्कैन सुविधा की शुरुआत की है। यह आधुनिक तकनीक कैंसर, न्यूरोलॉजिकल और कार्डियक बीमारियों की सटीक जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पारस हॉस्पिटल में पैट स्कैन की सुविधा के साथ ही हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के माध्यम से जांच से लेकर इलाज तक अब मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगा। मरीजों को संपूर्ण कॉम्प्रिहेंसिव केयर मिलेगा। पारस हॉस्पिटल एचइसी रांची का पहला ऐसा हॉस्पिटल है, जो मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के साथ कैंसर के इलाज की संपूर्ण इलाज होगा। अब कैंसर के मरीजों को किसी बड़े शहरों में इलाज कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ गुंजेश, डॉ निशांत और डॉ नीरू ज्योत्सना ने संयुक्त रूप से कहा कि पेट-सीटी स्कैनिंग से शरीर के अंदर मौजूद असामान्य कोशिकाओं, कैंसर की सही स्थिति, उसके फैलाव और उपचार की प्रगति का पता लगाया जा सकता है। यह तकनीक डॉक्टरों को रोग की शुरुआती अवस्था में ही पहचान करने और मरीज को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद करती है। झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब पेट-सीटी जैसी उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधा के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पारस हॉस्पिटल में इस सेवा की उपलब्धता से कैंसर मरीजों सहित अन्य गंभीर रोगियों को सटीक निदान और बेहतर उपचार मिलेगा।
पारस हॉस्पिटल एचईसी के फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि पारस हॉस्पिटल में राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का भी कैंसर का इलाज किया जा रहा है। अब पेट-सीटी स्कैन जैसी उन्नत सुविधा से इन मरीजों को और अधिक सटीक व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध होगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
