रांची: फ़ैशन ई-कॉमर्स डेस्टिनेशन, आजियो और एचएसबीसी इंडिया ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत एचएसबीसी इंडिया कार्डधारकों को आजियो, आजियो Luxe और आजियो Gram के फ़ैशन स्टोर्स पर विशेष सुविधाएंऔर लाभ मिलेंगे। अलग अलग उपभोक्ता वर्गों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आजियो अपने चुनींदा स्टोर्स में तीन अलग-अलग तरह के कॉर्नर बनाएगा। रोज़मर्रा के फ़ैशन के लिए एचएसबीसी TRNDin (आजियो), लक्ज़री ब्रांड्स, डिज़ाइनर लेबल्स के लिए एचएसबीसी Vault (आजियो Luxe), और जेन-ज़ी के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए माइक्रो-ट्रेंड एचएसबीसी HAUL HUB (आजियो Gram)।
इस खास साझेदारी की शुरुआत तारा सुतारिया के साथ हुई, जो इस अभियान का चेहरा हैं। मुंबई में एक हाई-फ़ैशन लॉन्च इवेंट में दिखाई गई दो स्टाइलिश विज्ञापन फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है।
लॉन्च इवेंट में एक क्यूरेटेड फ़ैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें सीज़नल फैशन ट्रेंड दिखाए गए। इस स्टाइलिश इवेंट में बड़े पर्दे और ओटीटी से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की।
#ajio #HSBC

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
