रांची: भारत की सबसे बड़ी ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने नेटवर्क को 4,000 स्टोर्स तक बढ़ाने की घोषणा की है। यह मौजूदा नेटवर्क से चार गुना ज्यादा है। यह दुनिया में ईवी नेटवर्क के सबसे बड़े विस्तारों में से एक माना जा रहा है, इस विस्तार से यकीनन देश में ईवी तक लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी और ईवी के क्षेत्र में बहुत बड़ा विकास होने की संभावनाएं भी काफी हद तक बढ़ जाएंगी साथ ही ईवी के प्रति भरोसा और उसे अपनाने को मजबूती भी मिलेगी। कंपनी ने बड़े पैमाने पर ईवी अपनाने की अपनी प्रतिबद्धता के चलते 3,200 से भी ज्यादा नए स्टोर्स को लॉन्च किया है, जो सर्विस सुविधाओं के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसा कर कंपनी ने टियर-1 और टियर-2 शहरों के अलावा छोटे छोटे कस्बों और तहसीलों तक अपनी पहुंच को बड़ी गहराई से बढ़ाया है। इस विस्तार के साथ ओला इलेक्ट्रिक ने अपने #सेविंग वाला स्कूटर अभियान के तहत किए गए वादे को पूरा कर दिया है।
भविष अग्रवाल ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि, “हमने जो वादा किया था, उसे आज पूरा कर दिखाया है। भारत के ईवी के सफर में आज का दिन बहुत बड़ा है, क्योंकि हमने अपने नेटवर्क का विस्तार हर शहर, हर कस्बे और हर तालुका तक कर दिया है। हमारे नए स्टोर्स, जो सर्विस सेंटर्स के साथ जुड़े हैं, उन्होंने ईवी खरीदने और उसे इस्तेमाल करने के अनुभव को पूरी तरह से बदल दिया है। #सेविंग वाला स्कूटर अभियान के साथ हमने नए मानक स्थापित किए हैं। जैसे-जैसे हम उन्नत हो रहे हैं, हम इन्नोवेशन की सीमाओं को नया आयाम देने और देश को #EndICEAge की ओर तेजी से ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कंपनी ने हाल ही में अपने गिग और S1 Z स्कूटर रेंज लॉन्च करने की घोषणा करी है, जिसमें ओला गिग, ओला गिग+, ओला S1 Z और ओला S1 Z+ शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः ₹39,999 (एक्स-शोरूम), ₹49,999 (एक्स-शोरूम), ₹59,999 (एक्स-शोरूम) और ₹64,999 (एक्स-शोरूम) है।
यह नई स्कूटर रेंज टिकाऊ, भरोसेमंद, किफायती होने के साथ साथ आसान समाधान देती है, जिसमें रिमूवेबल बैटरी भी शामिल है। ये स्कूटर ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी ग्राहकों की व्यक्तिगत और व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
गिग और S1 Z सीरीज के लिए बुकिंग मात्र ₹499 में करा सकते हैं और इसकी डिलीवरी अप्रैल 2025 से मई 2025 के बीच शुरू हो जाएगी।
ओला इलेक्ट्रिक का S1 पोर्टफोलियो भी काफी बड़ा और शानदार है, जिसमें ग्राहकों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए छह विकल्प हैं। प्रीमियम स्कूटर S1 प्रो की कीमत ₹1,34,999 और S1 एयर की कीमत ₹1,07,499 है।
वहीं, बड़े बाजार के लिए S1 X पोर्टफोलियो में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh वेरिएंट शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमशः ₹74,999, ₹87,999 और ₹1,01,999 है।
अपने वार्षिक फ्लैगशिप इवेंट ‘संकल्प’ में कंपनी ने अपनी रोडस्टर मोटरसाइकिल सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की। इसमें रोडस्टर X (2.5 kWh, 3.5 kWh, 4.5 kWh), रोडस्टर (3.5 kWh, 4.5 kWh, 6 kWh), और रोडस्टर प्रो (8 kWh, 16 kWh) शामिल हैं।
इन मोटरसाइकिलों में सेगमेंट में पहली बार कई अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस फीचर्स दिए गए हैं। इनकी कीमत क्रमशः ₹74,999, ₹1,04,999 और ₹1,99,999 से शुरू होती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
