मुंबई/रांची: दिसंबर के त्योहारी सीजन में जियो पेमेंट्स बैंक अपने नए ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 के बीच बचत खाता खोलने वाले ग्राहकों को 5000 रुपए तक के गिफ्ट वाउचर्स दिए जाएंगे। यह गिफ्ट वाउचर्स मैक डॉनल्ड्स, इज माई ट्रिप, मैक्स फैशन जैसे बड़े ब्रांडों के होंगे।
जियो पेमेंट्स बैंक एक डिजिटल बैंक है, जो केवल पांच मिनट में खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड जैसी सेवाएं भी शामिल हैं। जियो पेमेंट्स बैंक का लक्ष्य अपनी सुविधाओं और ऑफर्स के जरिए नए ग्राहकों को आकर्षित करना है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
