जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगा राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ

रांची शिक्षा
Share Now

रांची: राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव मदद करेगा. यह सर्वसम्मत निर्णय महासंघ कार्यकारिणी की भोपाल में संपन्न हुई 56 वीं बैठक में लिया गया. जिसमें 11 प्रस्ताव पारित किए गए. यह जानकारी देते हुए महासंघ के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, झारखंड अरुण चावला ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष नरेश सेठ ने की. जिसमें 22 प्रदेशों के 112 पदाधिकारी एवं 35 महिला पदाधिकारी भी उपस्थित थीं. राष्ट्रीय संरक्षक डीके कपूर ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव रक्षा हेतु सभी अपने प्रदेशों में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए,निर्धन कन्याओं का विवाह करवायें एवं और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव मदद करें.


बैठक में इसमें सामाजिक धार्मिक गतिविधियों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई.इसमें समाज एवं धर्म के लिए बहुमुल्य योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया.पंजाबी समाज की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं कई राज्य सरकारों द्वारा सम्मानित साहित्यकार डॉ सुभद्रा खुराना का भी सम्मान किया गया. उन्होंने करीब 15 पुस्तक लिखी हैं.इसमें महाकाव्य एवं खंडकाव्य प्रमुख है. उन्होंने पंजाबी में लिखी अपनी कविता का पाठ भी किया.धन्यवाद ज्ञापन पंजाबी सनातन समाज,भोपाल के अध्यक्ष सतीश नागपाल द्वारा दिया गया. बैठक का समापन हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुआ.


बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव संजय अरोड़ा, सूरत राष्ट्रीय संरक्षक डीसी सेतिया, अलवर,सुरेश मेहरा, हैदराबाद राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष दीपिका सेठ, सूरत प्रधान संरक्षक सरोज कपूर पंजाबी हिंदू बिरादरी, झारखंड के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, सीमा उग्गल, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, बबीता खन्ना, महासचिव,महिला मंच,विनोद माकन, वीणा माकन, अशोक माकन एवं पूनम माकन भी उपस्थित थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *