जिला राजद और कांग्रेस ने मिलकर चलाया धुर्वा में जनसंपर्क अभियान
रांची: जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो और कांग्रेसी नेता मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में धुर्वा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में अपनी-अपनी पार्टियों का झंडा लिए चल रहे थे तथा विभिन्न कॉलोनियों में घूम घूम कर प्रत्याशी सुश्री सहाय के पक्ष में लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे।
लोगों को यह भी बताया जा रहा था कि किस तरह केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एचईसी कारखाने को बंद करना चाहती है। कर्मचारियों को दो वर्षों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी ना बच्चों का फीस दे पा रहे हैं, ना घर के बूढ़े बुजुर्गों के लिए दवा ला रपा रहे हैं, दुकानदारों ने उधार में राशन देना भी बंद कर दिया है। ऐसे में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति वद से बदतर हो गई है।मतदाताओं को बताया गया कि सुबोध कांत सहाय इस क्षेत्र के प्रिय नेता रहे हैं और मजदूरों तथा कर्मचारियों के संघर्ष में सदैव उनका साथ मिलता रहा है।
लोगों ने यशस्विनी सहाय को जिताने का संकल्प लिया। जनसंपर्क अभियान में रंजन झा, हरेंद्र यादव, कमलेश कुमार, मनोज बंजारी, रीना यादव, हरेश्वर यादव, भोला यादव ,सिंटू यादव, सुबोध कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार, नवीन कुमार, विशाल कुमार, चंचल कुमार, विजय राय सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं युवा शामिल थे
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
