रांची: प्रदेश कांग्रेस-झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर अविलंब कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अपने शिकायतवाद में गोड्डा लोकसभा प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा नामांकन घोषणा पत्र में सूचना छुपाने संबंधी मामले में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल मे शामिल सदस्यों ने कहा कि निशिकांत दुबे द्वारा अपने घोषणा पत्र में पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 162/2009 और जसीडीह थाना कांड संख्या 213/2019 जो न्यायालय में लंबित है उसका जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही निशिकांत दुबे द्वारा अपने घोषणा पत्र में अपनी पत्नी के नाम से अभिषेक झा से एक करोड़ 20 लाख रुपए उधार लेने का उल्लेख किया गया है जबकि गोड्डा लोकसभा से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले अभिषेक झा द्वारा अपने घोषणा पत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा,सतीश पाल मुंजनी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम शामिल थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
