झारखंड में आज भी बरसेंगे बादल

झारखंड मौसम
Share Now

24 घंटे में झारखंड में जबरदस्त बारिश देखी गई. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर आज भी झारखंड में देखने को मिलेगा. जिसकी वजह से झारखंड में आज भी भारी बारिश होगी वही रविवार को सबसे अधिक बारिश की बात की जाये गढ़वा जिले में 86 मिलीमीटर बारिश हुई वही सबसे अधिक तापमन सरायकेला का 35.6 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमान राजधानी रांची का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज भी झारखंड में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की ओर से झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी आई है. मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आनेवाले तीन-चार दिनों तक दिखेगा जिसकी वजह सेजबरदस्त बारिश होगी जिसकी वजह से किसानों के खेतों के लिए यह बेहतर साबित होगा.

वज्रपात को लेकर आईएमडी का येलो अलर्ट जारी

वहीं आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आज झारखंड के हर जिले में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होगी वही वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.लोगों को चेतावनी दी गई है कि बारिश के समय घर से बाहर ना निकले.

पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *