चान्हो प्रखण्ड के मदरसा चौक पर खादिमूल हुज्जाज तरबीयत कमेटी की बैठक में शामिल हुई विधायक, हाजियों का किया अभिनन्दन
मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखण्ड से पवित्र हज यात्रा पर जानेवाले सभी हाजियों की सुविधा को बढ़ाने और उनकी यात्रा को खुशनुमा एवं पवित्र बनाने के प्रति झारखण्ड सरकार पूरी तरीके से समर्पित है. श्रीमती तिर्की ने कहा कि चान्हो प्रखण्ड सहित संपूर्ण मांडर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को अधिक-से-अधिक सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकार की लाभकारी योजनाओं का अधिकाधिक फायदा दिलाने के प्रति वे दिन-रात समर्पित हैं. आज चान्हो प्रखण्ड के मदरसा चौक में खादिमूल हुज्जाज तरबीयत कमेटी की आयोजित बैठक में श्रीमती तिर्की ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हाजियों ने झारखण्ड और यहाँ के लोगों की तरक़्क़ी एवं खुशहाली की दुआ की होगी. आज की बैठक में हज़ यात्रा से लौटे चान्हो के हाजियों का श्रीमती तिर्की ने माला पहनकर उनका अभिनंदन किया और सम्मानित किया. इस मौके पर कमेटी के सदर हाजी निजाम, सेक्रेटरी हाजी साजिद और तमाम हाजियों सहित इस्तियाक अंसारी, मोजीबुल्ला, इरशाद खान, तजमुल अंसारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
