विश्वकर्मा पूजा पर लघु उद्योग भारती ने श्रमिकों को किया सम्मानित

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में एक भव्य आयोजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती के सदस्य सोनी स्टील वर्क्स, कोकर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रमिकों को सम्मानित किया गया तथा उनके बीच वस्त्र वितरण भी किया गया।


इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा पर श्रमिकों को सम्मानित किया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रम श्रमिकों के मनोबल को बढ़ाने और उनके सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मौके पर रांची जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सचिव श्रवण वर्णवाल तथा कोकर के अध्यक्ष रतन अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *