टाटा स्टील ने आर्चरी प्रीमियर लीग के लिए  ‘चेरो आर्चर्स’ का किया अनावरण

खेल झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now


भारत की पहली पेशेवर आर्चरी लीग में शामिल छह दमदार टीमों में से एक

मुंबई/रांची: टाटा स्टील ने आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) के पहले संस्करण के लिए अपनी टीम ‘चेरो आर्चर्स’ की घोषणा की है। यह पहल भारत में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित और विकसित करने की कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।

आर्चरी प्रीमियर लीग, देश की पहली पेशेवर आर्चरी लीग है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और प्रो कबड्डी जैसे सफल प्रारूपों पर आधारित है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर सटीकता, जुनून और खेल उत्कृष्टता का प्रदर्शन करना है।

आर्चरी प्रीमियर लीग की ऐतिहासिक घोषणा और खिलाड़ियों का चयन आज नई दिल्ली के द ललित होटल में किया गया। इस अवसर पर भारत तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष माननीय श्री अर्जुन मुंडा, महासचिव श्री वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय कोचों और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



इस प्रतिष्ठित आयोजन में टाटा स्टील का प्रतिनिधित्व डी.बी. सुंदरा रामम (वाइस प्रेसिडेंट – कॉर्पोरेट सर्विसेज), मुकुल विनायक चौधरी (चीफ, स्पोर्ट्स) और पूर्णिमा महतो (हेड कोच – टाटा आर्चरी अकादमी एवं भारतीय तीरंदाजी टीम की कोच) ने किया।

इस अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट – कॉर्पोरेट सर्विसेज, डी.बी. सुंदरा रामम ने कहा: “टाटा स्टील में खेल सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा है और हम हमेशा मानते हैं कि खेल प्रेरणा देने की शक्ति रखते हैं। आर्चरी प्रीमियर लीग की शुरुआत भारतीय खेल जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण है और हमें गर्व है कि हमारी टीम – चेरो आर्चर्स – इसके साथ जुड़ी है। हम राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी के विकास को प्रोत्साहित करने और इस लीग के माध्यम से उभरने वाली अद्भुत प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।”

“चेरो आर्चर्स” नामक यह टीम झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत को दर्शाती है और ऐतिहासिक चेरो वंश की अदम्य साहसिकता एवं संघर्षशील भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। टीम का प्रतीक चिन्ह इस्पात-सी मजबूती, पारंपरिक आदिवासी कला-रूपों और भविष्य की जीत की ओर बढ़ते दृष्टिकोण का सशक्त प्रतीक है।

चेरो आर्चर्स टीम:

मैथियस फुलर्टन – विश्व रैंक 2 (कंपाउंड आर्चरी)

कैथरीना बाउर – विश्व रैंक 9 (रिकर्व आर्चरी)

राहुल – एएआई रैंक 3 (रिकर्व आर्चरी)

पृथिका प्रदीप – एएआई रैंक 3 (कंपाउंड आर्चरी)

अतनु दास – एएआई रैंक 5 (रिकर्व आर्चरी)

मडाला हंसीनी – एएआई रैंक 6 (कंपाउंड आर्चरी)

साहिल राजेश – एएआई रैंक 6 (कंपाउंड आर्चरी)

कुमकुम मोहोड – एएआई रैंक 7 (रिकर्व आर्चरी)

आर्चरी प्रीमियर लीग के बारे में
आर्चरी प्रीमियर लीग भारत में तीरंदाजी के पेशेवर स्वरूप की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस लीग का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन तीरंदाजों और भारतीय प्रतिभाओं को एक साथ लाकर दर्शकों को रोमांच, जुनून और उच्चस्तरीय खेल का शानदार अनुभव देना है।

पहली आर्चरी प्रीमियर लीग में छह मज़बूत टीमें चैंपियनशिप खिताब के लिए भिड़ेंगी। हर टीम न सिर्फ अपनी खेल क्षमता, बल्कि अपने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अदम्य खेल भावना को भी पूरे गौरव के साथ पेश करेगी।

चेरो आर्चर्स – झारखंड

चोला चीफ्स – तमिलनाडु

ककातीया नाइट्स – तेलंगाना

माइटी मराठा – महाराष्ट्र

पृथ्वीराज योद्धा – दिल्ली

राजपुताना रॉयल्स – राजस्थान

हर टीम में 8 तीरंदाज होंगे (4 रिकर्व और 4 कंपाउंड), जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे, जो लीग में वैश्विक अनुभव और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता लाएंगे। इस ऐतिहासिक खेल आयोजन में कुल 48 प्रतिभाशाली तीरंदाज अपनी कौशल और दक्षता का अद्भुत प्रदर्शन करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *