झारखंड के खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में रांची चाईबासा एनएच-75 के किनारे एदेलटोला के पास आदिवासी छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एदेलटोला क पास स्कूल से लौट रही आदिवासी छात्रा को 10 लड़के झाड़ियों में उठा ले गए. जिनमें से 5 युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पांच लड़के वहीं खड़े रहे. गैंगरेप के बाद पांचों युवक वहां से भाग निकले. जिसके बाद युवती ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि स्कूल से लौटते वक्त 10 लड़के उसे उठा ले गए. जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया इस दौरान वह बेहोश हो गई. होश आने पर उसने खुद को नग्न पाया. किसी तरह वह वहां से घर पहुंची और इसकी सूचना परिजनों को दी. शुक्रवार को 164 के तहत पीड़िता ने बयान दर्ज कराया. जानकारी के बाद एसडीपीओ वरुण रजक और थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्ट की अगुवाई में छापेमारी की जा रही है. आस-पास के नागरिकों से युवकों के बारे में पूछताछ की जा रही है. फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
