
चतरा : विधानसभा सिमरिया क्षेत्र के टंडवा प्रखंड निवासी धनजय सोनी के साथ एक जमीन का इकरारनामा करके रजिस्ट्री न करके मुमताज नामक व्यक्ति ने 15 लाख रूपये की ठगी की है.
टंडवा निवासी धनंजय सोनी ने बताया की श्री मुमताज ने मेरे साथ 27 फ़रवरी 2024 सौदा तय करके इकरारनामा किया था.जिसका जी.आर.एन नंबर 23193677 35 है. टंडवा थाना ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
श्री सोनी ने थाना में दिए शिकायत में कहा की जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र के टंडवा बाजार निवासी मुमताज़, पिता स्वर्गीय इजहार मियाँ, जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष है. ने अपने हिस्से की जमीन 10 लाख रूपये प्रति कट्ठा के दर से सौदा तय हुआ था. जिसका खाता नंबर : 01 और प्लॉट- 2018 कुल रकबा 6 डिसमिल है.
धनंजय ने शिकायत में आगे कहा की मुमताज 25 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2024 तक कुल राशि 15 लाख रुपया कुल 13 किस्तों में लेने के बाद जमीन की रजिस्ट्री मेरे नाम करने से इनकार कर रहा है. जिससे यह प्रतीत होता है मेरे साथ साजिश के तहत जमीन के नाम पर धोखाधड़ी किया गया है.
उक्त विषय पर श्री सोनी ने संवाददाताओं को बताया की टंडवा बाजार निवासी मुमताज ने जमीन का सौदा करने के बाद समय- समय पर मुझसे पैसा लेता गया और यह भरोषा दिलाता रहा ही की टंडवा अंचल से एलपीसी बनवाकर उक्त अपनी जमीन रजिस्ट्री कर देंगे. इस बाबत हमने कई बार मुमताज से जमीन रजिस्ट्री कर देने का अनुरोध किया लेकिन हर बार की तरह मुमताज टाल मटोल कर देता. 24 जून 2025 को मुमताज को फ़ोन कर पुनः एक बार आग्रह किया इस बार मुमताज ने धमकी भरे लहजों में कहा की जमीन की रजिस्ट्री नहीं करूँगा जो करना है करलो.
जिसके बाद 2 जुलाई 2025 को टंडवा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीँ टंडवा थाना प्रभारी ने कहा की कांड संख्या 127/2025 BNS की धारा 318,316 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
