झारखंड में मतदान से एक दिन पहले ईडी की रेड पड़ी. मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापे मारे गए. इस छापेमारी में कई फर्जी आधार कार्ड, नकली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के कागजात, नकदी, गहने, फर्जी आधार छापने के लिए प्रिंटिंग पेपर, प्रिटिंग मशीन और आधार का खाली प्रोफार्मा समेत विभिन्न आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं.
ईडी ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है साथ ही बरामद वस्तुएं की तस्वीर भी शेयर की है. तस्वीर में बरियातु रोड पर स्थित एक होटल और शहर में एक रिजॉर्ट के बाहर CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के कर्मी तैनात दिखें.
इस बात की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. ईडी की टीम अंदर दस्तावेज, बही-खातों और वित्तीय रिकार्ड की जांच कर रही थी. एजेंसी ने कहा कि तलाशी जारी है और अपनी इस पोस्ट के साथ उसने बरामदगी की तस्वीरें भी शेयर कीं. बता दें कि झारखंड में बुधवार को होने वाले पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले जांच एजेंसी के रांची कार्यालय द्वारा दोनों पड़ोसी राज्यों में कुल 17 स्थानों पर जांच की जा रही है.
बता दें कि एजेंसी ने सितंबर महीने में चार महिलाओं को घुसपैठ और तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार महिलाओं का कहना था कि उन्हें नौकरी के नाम पर यहां लाया गया है. जिसके बाद इस मामले में ईडी जांच कर रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
