झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के प्रचार प्रसार के लिए अमित शाह झरिया पहुंचे जहां सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार आने के बाद महिलाओं की संपत्ति का पंजीकरण एक रुपए में होगा. गो दीदी योजना के तहत 2100 रुपया आपके बैंक अकाउंट में हर महीना जमा होगा। देश में कितना भी गैस के सिलेंडरा का भाव हो, आपको अपने यहां 500 रुपए से ज्यादा दाम गैस सिलेंडर के लिए नहीं चुकाना होगा। और हर दिवाली और रक्षाबंधन को दो गैस के सिलेंडर मुफ्त में देने का काम बीजेपी की सरकार करेगी.
शाह ने आगे कहा बीजेपी की सरकार थी तो बहनों को 50 लाख तक की संपत्ति खरीदने पर सिर्फ एक रुपया स्टांप ड्यूटी देनी होती थी, लेकिन इन लोगों ने बंद कर दी। अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि हम स्टांप ड्यूटी को फिर से लागू करने का काम करेंगे। संपत्ति खरीदने से जुड़ी एक रुपया योजना फिर से लागू होगी. इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी ऐलान किया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
