बांग्लादेशी घुसपैठी से जुड़े मामले में बांग्लादेश और झारखंड में ईडी की रेड पड़ी है. ईडी की छापेमारी एक दर्जन से अधिक जगहों पर हुई है. जिसपर जेएमएम का रिएक्शन सामने आया है. झामुमो नेता मनोज पांडेय ने कहा चुनाव से ठीक पहले इस तरह का कवायद कर आप एक नैरेटिव सेट करने का प्रयास करते हैं अभी तक जो भी कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों ने की है कुछ नहीं मिला. और केंद्र सरकार का दबाव है एजेंसियों पर जिसकी वजह से उन्हें झुकना पड़ता है फिर इस तरह के कारनामे देखने को मिलते हैं. इस बार बीजेपी हारने के डर से परेशान, हताश है. उन्हें पता है कि वह बुरी तरह से हार रहे हैं. इस सच्चाई की उन्हें स्वीकार करने की जरूरत है.
इस दौरान पीएम पर भी मनोज पांडेय हमलावर दिखें. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हेमंत सोरेन से कल्पना सोरेन से और हमारी पार्टी से डर गए हैं. तमाम राज्यों के नेता यहां आकर सभा कर रहे हैं जो बता रहा है कि आप हार रहे हैं. पीएम मोदी को रांची में नुक्कड़ और गली में घूमना पड़ रहा है. राजनीति में हमने पहले ऐसा नहीं देखा.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
