पहले फेज के चुनाव से पहले बन्ना गुप्ता के पीए पर गंभीर आरोप, ऑडियो भी जारी

पहले फेज के चुनाव से पहले सरयू राय ने बन्ना गुप्ता के पीए पर लगाए गंभीर आरोप, ऑडियो भी जारी

रांची राजनीति रोजगार
Share Now

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले फेज का मतान 13 नवंबर को है इसमें 81 में 43 सीटों पर मतदान हो गया. जिसमें जमशेदपुर पश्चिम भी शामिल है. पहले फेज के मतदान से पहले हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव(PA) गुड्डू सिंह पर घूस मांगने का आरोप लगाया गया है. यह आरोप जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी सरयू राय ने लगाया है. उन्होंने इससे जुड़ा एक ऑडियो भी जारी किया है.

कथित तौर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय से जुड़े ऑडियों में एक एजेंट और एक आवेदक के बारे में बातचीत हो रही है इसमें फॉर्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति को लेकर 1.25 करोड़ रुपए की सेटिंग पर दोनों के बीच बातचीत है.
हालांकि इस ऑडियों का बन्ना गुप्ता ने कुछ भी कहने से इंकार किया है. उनके प्रवक्ता ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि दूसरों पर झूठे आरोप लगाना और फर्जी ऑडियो-वीडियो जारी करना सरयू राय की पुरानी फितरत है आरोप पूरी तरह से मनगढ़त हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *