विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में ईडी की रेड

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में ईडी की रेड

चुनाव जन सभा विशेष झारखंड राजनीति
Share Now

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने दस्तक दे दी है. बांग्लादेशी घुसपैठ, देह व्यापार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के 17 जगहों पर छापेमारी की गई.

दरअसल, बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू रोड बाली रिजॉर्ट में तीन संदिग्ध बांग्लादेसी युवतियों को गिरफ्तार किया था तीनों युवती ने आरोप लगाया था कि उन्हें बांग्लादेश से तस्करी कर लाई गई थी. गिरफ्तार तीनों युवतियों की पहचान बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली निंपी बिरूआ, समरीन अख्तर व निपा अख्तर के रूप में हुई थी. तीनों युवतियों ने बताया था उन्हें कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश से रांची लाया गया. काम के नाम पर, लेकिन यहां उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया गया.

बता दें कि इससे पहले भी सीएम के सलाहकार सुनील श्रीवास्तव और उनके करीबियों के ठिकानों पर आईटी की रेड पड़ी थी करीब 150 करोड़ के लेने-देन से जुड़े मामले के दस्तावेज मिले हैं जिसपर अब ईडी भी छापेमारी कर सकती है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *