लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने अपने स्टार प्रचारकों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी. प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्टार प्रचारक हरिनाथ साहू तथा राँची जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता , विधानसभा लोहरदगा सहित बिशुनपुर , राँची , हटिया , कांके , बेरमो और डुमरी में प्रचार-प्रसार एवं प्रवास करेंगे.
प्रधान महासचिव सह स्टार प्रचारक मो अजहर आलम , विधानसभा बरकट्ठा सहित धनबाद , बोकारो , सिंदरी , रामगढ़ , बोरियो , दुमका और पोड़ैयाहाट में प्रचार-प्रसार एवं प्रवास करेंगे. प्रदेश महासचिव सह स्टार प्रचारक संजय स्नेही तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद साहू , विधानसभा भवनाथपुर सहित पांकी , डालटनगंज , छतरपुर , धनवार और गाण्डेय में प्रचार-प्रसार एवं प्रवास करेंगे.
प्रदेश सचिव सह स्टार प्रचारक कुंज बिहारी साव तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम विलास साव , विधानसभा माण्डु सहित बड़कागांव , हजारीबाग , चतरा , बगोदर , जमशेदपुर पश्चिमी और चाईबासा में प्रचार-प्रसार एवं प्रवास करेंगे.प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्टार प्रचारक केदार साव , विधानसभा की शेष सीटों पर प्रचार-प्रसार एवं प्रवास करेंगे.
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सह स्टार प्रचारक श्रीमती कुमकुम देवी , अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्टार प्रचारक जयराम पासवान , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्टार प्रचारक पवन तिग्गा दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में कुछ चिन्हित सीटों के लिए प्रचार-प्रसार एवं प्रवास करेंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
