झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में चोरी के शक में बिहार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई. जिनमें दो सगे भाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतकों की पहचान शिवहर जिले के कोल्हुआ ठीकाहा निवासी राकेश कुमार(26), रमेश कुमार(22) और मोतिहारी जिले के पताही निवासी तुलसी कुमार (24) के रूप में की गई है. राकेश और रमेश दोनों सगे भाई थे. तीनों जतरमा के बंद गांव में फेरी का काम करते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मामले को लेकर कहा जा रहा है कि मंगलवार तो तीनों फेरी का काम करने जतरमा गए थे जहां गांववालों ने बकरी चोरी का आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी. साथ ही ईंट-पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला और उसके सामान भी ले गए. वहीं इस मामले में पुलिस ने PFLI के सदस्यों पर लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताई.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
