झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC CGL परीक्षा में धांधली का मामला अब हाईकोर्ट चला गया है इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी प्रकाश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर परीक्षा को रद्द करने की मांग की है. प्रकाश कुमार ने कहा कि JSSC- CGL परीक्षा में धांधली हुई है और उनके पास इसके पुख्ता प्रमाण भी हैं.
इस मामल को लेकर झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने ट्वीट किया है. चंपाई ने लिखा झारखंड में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा के बाद छात्रों के आंदोलन तथा सत्ता पक्ष की गतिविधियों पर हमारी नजर है. चूँकि यह मामला अब हाई कोर्ट में है, तो इससे जुड़े सभी छात्रों को शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि आपको न्याय मिलेगा. वैसे फर्जी अभ्यर्थियों के जरिए खुद की पीठ ठोकने की इस आत्म-मुग्ध कोशिश पर क्या कहें… विनाशकाले विपरीत बुद्धि! कुछ महीनों बाद, राज्य में एक ऐसी सरकार बनेगी, जो कैलेंडर बना कर, पूरी पारदर्शिता से सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को पूरा करवाएगी. भाजपा की सरकार में सिर्फ योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों का चयन होगा… हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरी प्रक्रिया में लीक पर्चे और खर्चे का कोई स्थान नहीं रहेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
