
द जन सभा
रांची पुलिस केंद्र में पदस्थापित रहे पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को ओरमांझी थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया, जहाँ थाना कर्मियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने स्थानीय लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। वहीं, पूर्व थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी का तबादला जगन्नाथपुर यातायात पुलिस में कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति और न्याय व्यवस्था और बेहतर होगी।
