राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केदार साव एवं महिला ईकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस पार्टी के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी से मिला !प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले चार अगस्त को प्रदेश स्तरीय विचार-गोष्ठी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि जिस किसी भी बड़ी पार्टी के द्वारा तेली समाज के लोगों को टिकट दिया जाएगा ! उन्हें जिताने के लिए राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन पूरी ताकत लगा देगी
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी से उक्त निर्णय के आलोक में प्रतिनिधिमंडल के द्वारा तेली समाज को जनसंख्या के अनुपात में टिकट देने का आग्रह किया गया और सभी को जिताने का भरोसा भी दिलाया. प्रतिनिधियों को सुनने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी ने कहा कि आप तेली समाज के भावना का सम्मान करता हूँ ! बहुत जल्द पार्टी हाईकमान से बात भी करुंगा.
प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केदार साव एवं महिला ईकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कुमारी के साथ हजारीबाग से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम विलास साव तथा जिलाध्यक्ष नंदलाल साव , गिरिडीह से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारीक साव , राँची से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हजारी प्रसाद साहू , पलामु से जिलाध्यक्ष अशोक प्रसाद साहू शामिल रहें !
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
