लोहरदगा में ट्रैक्टर के पलटने से युवक की मौ*त, ड्राइवर की हालत गंभीर

झारखंड
Share Now

लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुटमू दुपट्टा चौक के पास ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गयी है। वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर घायल है। मृतक की पहचान कुटमू निवासी संजय मुंडा (25) के रूप में की गयी है। घायल ड्राइवर चंदवा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोली के रंथू उरांव (45) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार

संजय मुंडा ट्रैक्टर को रास्ता दिखा रहा था। इसी दौरान कुटमू दुपट्टा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर खेत में गिर गया और संजय मुंडा की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गयी। घायल रंथू उरांव को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत की खबर सुनने के बाद संजय मुंडा के परिजनों की हालत रो-रो कर खराब है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *