पलामू में पुलिस ने ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से करीब दो लाख का अफीम बरामद हुआ है. इसकी जानकारी एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने दी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अफीम तस्कर इजराईल आलम उर्फ गोल्डेन आलम तरहसी थाना क्षेत्र में पांकी रोड स्थित संत जेवियर स्कूल के पास का है. पैडलर के जूते के अंदर से प्लास्टिक में 260.36 ग्राम अफीम छिपा हुआ था.
मामले को लेकर एसपी ने बताया कि उन्हें अफीम खरीद-फरोख्त की जानकारी मिली थी. कचरवा डेम रोड संत जेवियर स्कूल के सामने नहर रोड के पास अफीम का सौदा होना था. इसकी सूचना पर एक टीम का गठन किया गया जो नहर रोड के पास पहुंची. जिसको देख पैडलर भाजने लगा. पुलिस जवान ने उसे पकड़ा और तलाशी ली. उसके पास से 260.36 ग्राम अफीम बरामद हुआ. कहा जा रहा है युवक गांव के ही किसी व्यक्ति को अफीम बेचने आया था फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
