Hemant Soren News: सीएम से मिला CII झारखंड का प्रतिनिधिमंडल

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा

हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और सीआईआई के प्रतिनिधियों के बीच राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात करने वाले इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी०बी० सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति तथा सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर सीआईआई के प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की प्रभावी भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम (UK) की सफल यात्रा के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन वैश्विक दौरों से राज्य को जो मजबूत इन्वेस्टमेंट इंटेंशन मिले हैं, वे झारखंड की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे। प्रतिनिधियों ने झारखंड को एक उभरता हुआ इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

प्रतिनिधियों की बातों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच पर राज्य सरकार ने पूरे विश्व को यह मजबूत संदेश दिया है कि झारखंड असीम संभावनाओं वाला राज्य है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि झारखंड प्रदेश निवेश के लिए हर तरह से अनुकूल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार यहाँ के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से एक बेहतर कार्य योजना तैयार कर निरंतर आगे बढ़ रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *