Crime News: अवैध शराब और अड्डेबाजी के खिलाफ कांके पुलिस ने की छापेमारी

अपराध अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

पुलिस ने मंगलवार को देर शाम क्षेत्र में अवैध शराब सेवन और अड्डेबाजी के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया. इंस्पेक्टर कुणाल कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की. इस दौरान सीआईपी मैदान और IICM मैदान इत्यादि ठिकानों पर छापेमारी की गई ।  इस औचक कार्रवाई से मैदान में अड्डेबाजी कर रहे शराबियों, जुआड़ियों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया ।

दरअसल, पुलिस को स्थानीय लोगों और छात्रों द्वारा लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि शाम ढलते ही इन दोनों प्रतिष्ठित मैदानों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। खुलेआम शराब पीने और जुआ खेलने के कारण राहगीरों, खासकर महिलाओं और छात्राओं का शाम के बाद वहां से गुजरना दूभर हो गया था। इलाके की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को ताक पर रखकर अड्डेबाजी को नेस्तनाबूद करने के लिए इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने खुद कमान संभाली और छापेमारी की।

कार्रवाई के बाद मामले की गंभीरता को रेखांकित करते हुए इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने असामाजिक तत्वों को खुले शब्दों में अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा, हमें लगातार सूचना मिल रही थी कि CIP और IIMC मैदान के शांत माहौल को कुछ हुड़दंगी और अपराधी किस्म के लोग खराब कर रहे हैं। वहां शराब और जुए का अवैध अड्डा चलाया जा रहा था, जिस पर हमारी टीम ने कड़ा एक्शन लिया है। मैं साफ कर देना चाहता हूँ कि शैक्षणिक और रिहायशी इलाकों में किसी भी तरह की अड्डेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी दोबारा यहाँ नशा करते या जुआ खेलते मिला, तो उस पर कोई रहम नहीं होगा, उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस की इस आक्रामक और त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों और आईआईएमसी के छात्रों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि पुलिस के इस कड़े रुख से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और क्षेत्र में दोबारा सुरक्षित माहौल बन सकेगा। कांके थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि क्षेत्र को पूरी तरह अपराधमुक्त और नशामुक्त बनाने के लिए आने वाले दिनों में यह अभियान और भी ज्यादा कड़ाई से जारी रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *